24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। वरिष्ठ पत्रकार और “जय राजस्थान“ के संपादक शैलेश व्यास का आज सेक्टर-11 स्थित मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में पत्रकारिता जगत के साथ-साथ उनके मित्रगण, समाजसेवी, राजनेता और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। मोक्षधाम पर उनकी बेटी ज्योति व्यास ने मुखाग्नि दी। शैलेश व्यास का कल 70 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनका जन्म 6 दिसंबर 1955 को हुआ था। शैलेश व्यास मेवाड़ संभाग के पहले दैनिक समाचार पत्र “जय राजस्थान“ के वरिष्ठ संपादक थे। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह साढ़े 10 बजे उनके सेक्टर-14 स्थित निवास से रवाना हुई। शैलेश व्यास हंसमुख, मिलनसार और सबके चहेते व्यक्ति थे। पत्रकारिता जगत में उनका नाम बहुत सम्मान के साथ लिया जाता था। “जय राजस्थान“ अखबार, जिसे पत्रकारों की नर्सरी और पाठशाला कहा जाता है, के माध्यम से उन्होंने उदयपुर के कई नामी पत्रकारों को प्रशिक्षित किया। उनके मार्गदर्शन में कई पत्रकारों ने टेलीप्रिंटर से लेकर आधुनिक इंटरनेट युग की पत्रकारिता तक के गुर सीखे। शैलेश व्यास ने हमेशा निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा दिया। उन्होंने पत्रकारिता को एक मिशन के रूप में स्थापित किया और निष्पक्ष, निर्भीक तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी। उनका मानना था कि पत्रकारिता समाज की सेवा का एक माध्यम है और इसका उद्देश्य सत्य और न्याय को स्थापित करना होना चाहिए। “जय राजस्थान“ अखबार की स्थापना 6 फरवरी 1972 को शैलेश व्यास के पिता स्वर्गीय चंद्रेश व्यास ने की थी। उनके निधन के बाद शैलेश व्यास ने इस अखबार की कमान संभाली और लगातार बदलते प्रतिस्पर्धी दौर में भी नियमित रूप से इसका प्रकाशन जारी रखा। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी वीना व्यास और तीन पुत्रियां ज्योति, कीर्ति और तृप्ति हैं। शैलेश व्यास के निधन से पत्रकारिता जगत में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है। उनके योगदान और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी स्मृति को शत-शत नमन। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विक्रम भागरोत मेवाड़ जनशक्ति दल देहात युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त यूडीटैक्स की गाज : तेली समाज की वाटिका सीज, 32 लाख 99,596 का यूडी टेक्स बकाया, भगवती गोल्ड ट्रांसपोर्ट पर भी लगे ताले