Site icon 24 News Update

वंडर सीमेंट द्वारा स्थापित ज्ञान केन्द्र के छात्र का राजकीय सेवा में चयन, छात्रों के शैक्षणिक उन्नयन हेतु सदैव तत्पर, वंडर सीमेंट – श्री नितिन जैन

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। वंडर सीमेंट लिमिटेड, निम्बाहेड़ा द्वारा ग्राम पंचायत बड़ोली माधोसिंह के भवन में स्थापित मिशन एकलव्य ज्ञान केन्द्र में निःशुल्क अध्ययन करते हुए ग्राम में सामान्य परिवार के जीतेन्द्र सिंह सोलंकी ने राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा में जिले की इडब्ल्युएस श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त कर राजस्थान पुलिस विभाग में नियमित सेवाओं अपना स्थान तय कर अपने सपनों को साकार किया। इस उपलब्धि के लिये वंडर सीमेंट के यूनिट हेड श्रीमान नितिन जैन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा की जीतेन्द्र ने निरन्तर अध्ययन कर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर अपने परिवार का नाम रोशन किया हैं। इससे राजकीय सेवाओं के लिये निरन्तर प्रयासरत अभ्यर्थियों का भी उत्साह बढे़गा। श्री जैन ने बताया की वंडर सीमेंट आरम्भ से हि छात्रों के शैक्षणिक उन्नयन हेतु तत्पर रहा है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण परियोजना क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले 4 ज्ञान केन्द्र है, जिनमें छात्रों को राजकीय सेवाओं में चयन हेतु आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिये निःशुल्क गाईड, पुस्तके, मार्गदर्शिका, नोट्स इत्यादि सहित पर्याप्त फर्निचर, इन्वर्टर इत्यादि सूविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। जिनका समय-समय पर संबंधित विद्यालय तथा ग्राम पंचायतों द्वारा नियमित संचालन एवं रखरखाव भी करवाया जाता है। साथ हि श्री जैन ने प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले ग्रामीण युवाओं को जीतेन्द्र सिंह से प्रेरणा लेते हुए ज्ञान केन्द्रों पर नियमित अध्ययन कर अपने सपनों को पुरा करने हेतु प्रेरित किया।

इस दौरान जीतेन्द्र सिंह ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, वंडर सीमेंट प्रबंधन, ग्राम पंचायत प्रबंधन एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त ज्ञान केन्द्रों के साथ हि, वंडर सीमेंट रूरल डेवलपमेंट सेंटर में वर्तमान में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक की शैक्षणिक उन्नयन कक्षाओं का संचालन नियमित जारी है तथा छात्रवृति परीक्षा एन.एम.एम.एस और एन.टी.एस.इ. तथा नवोदय की परिक्षाओं की तैयारी भी कराई जा रही हैं। साथही राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में होने वाली भर्तियों हेतु जारी कैलेंडर के अनुसार रीट (REET) परीक्षा (राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा) कि निःशुल्क कोचिंग भी नियमित संचालित कर दी गई हैं।

Exit mobile version