24 न्यूज अपडेट. स्टेट डेस्क रिश्वत लेने वालों की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी। सरकारी कर्मचारी एक साथ दफ्तार में पकड़े जा रहे हैं, थाने में थानेदार पकड़े जा रहे हैं, मोटी कुर्सी पर बैठे कहीं डाक्टर साहब के हाथ रंगे हुए मिल रहे हैं और लगभग हर दूसरे दिन कार्रवाई हो रही है मगर मजाल कि रिश्वत लेने का सिलसिला रूक जाए। सिस्टम में ही दीमक लगा हुआ है और रिश्वत के लालच के आगे सब फेल हैं फिर चाहे लाख देशभक्ति, देशप्रेम, समर्पण, वसुधैव कुटुम्बकम, समानता और ना खाउंगा ना खाने दूंगा के नारे…….रिश्वत के आगे सब पानी भरते है। भ्रष्टाचार सर्व स्वीकार्य हो चुका है। लेने वाला भी खुश है देने वाला भी खुश है। डर इसलिए नहीं है क्योंकि बचाने वालों की पूरी चेन उपर तक बनी हुई है। यहां से पकड़े गए तो उपरवाले अभियोजन की स्वीकृति नहीं देकर बचा लेंगे। वहां से भी नहीं बच पाएं तो मामला ठंडा होते ही तथ्य पलट जाएंगे। शर्म की बात तो यह है कि अब न्यायपालिका के दरवाजे पर रिश्वतखोर पकडे जाने लगे हैं।बहरहाल, अबकी बार होमगार्ड पकड़ा गया है।एसीबी ने आज अलवर में एक होमगार्ड के जवान को रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी जवान ने नौकरी लगाने के नाम पर परिवादी से रुपए मांगे थे। न्यायालय परिसर के मुख्य गेट के बाहर से एक होमगार्ड के जवान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।. आरोपी होमगार्ड का जवान सहजुद्दीन परिवादी से रुपए लेकर गिन रहा था. एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की राशि जब्त कर ली. साथ ही बताया गया कि आरोपी ने परिवादी से 30 हजार रुपए लिए थे. एसीबी के उपाधीक्षक महेंद्र मीणा ने बताया कि होमगार्ड के जवान ने परिवादी से उसके साले को होमगार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख रिश्वत देने की मांग की थी। होमगार्ड जवान सहजुद्दीन अलवर में कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में कार्यरत है। सहजुद्दीन ने परिवादी से साले को होमगार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख की रिश्वत मांगी। परिवादी ने एसीबी में शिकायत की।एसीबी ने 22 अगस्त को सत्यापन कराया, जिसमें सत्यापित हो गया। . होमगार्ड सहजुद्दीन ने परिवादी से रिश्वत की पहली किश्त में 50 हजार रुपए मांगी। परिवादी से 30 हजार देने पर सहमति बनी. परिवादी ने गुरुवार को न्यायालय परिसर के गेट के बाहर सड़क पर रिश्वत की पहली किश्त 30 हजार की राशि दी, जिसे होमगार्ड जवान सहजुद्दीन सड़क पर लेकर रुपए गिन रहा था. इसी दौरान एसीबी की टीम ने होमगार्ड के जवान को रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रिलायंस देगा 100 जीबी फ्री स्टोरेज, जानिए कैसे उठाना है आपको फायदा….क्या फिर बढ़ने वाली है जियो की डेटा दरें??? दरगाह और मदरसों में भी चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान, अल्पसंख्यक मोर्चा को किया चाक चौबंद