कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। हर व्यक्ति के जीवन में माता-पिता का स्थान सबसे अहम होता है, माता-पिता ही बच्चों के प्रथम शिक्षक होते हैं। वे बच्चों को आदर्श का पाठ पढ़ाते हैं, सपने देखना सीखाते हैं और जीवन में बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।
इसी क्रम में आज स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा में लायंस क्लब निंबाहेड़ा के तत्वाधान में मातृ-पितृ सम्मान दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिसमें रीजन चेयरमैन सुरेश तोतला, अध्यक्ष राज कुमार रायपुरिया, सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर नवपदोन्नत अरविन्द कुमार मूंदड़ा सर, मनोहर वासवानी, उदयराम पहाड़िया आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य श्रीमती नीतू गुप्ता मैडम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात विद्यार्थी, स्टाफ एवं अतिथिगण द्वारा अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता का सम्मान किया गया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के नंदकिशोर तोतला, रेखा मूंदड़ा, संगीता बाहेती, वीडी शर्मा, साक्षी सैनी, सीमा अग्रवाल एवं समस्त स्टाफजन, विद्यार्थी एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।

