24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा जिले के रायला थाना क्षेत्र में एक तालाब में महिला की तैरती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।तालाब के पास से निकल रहे लोगों ने जब महिला की तैरती हुई लाश देखी तो पुलिस को सूचित किया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पानी से बाहर निकलवा पहचान के प्रयास शुरू किए।मामला रायला थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के लांबिया कला के निकट हड्डी फैक्ट्री की पुलिया के पास तालाब में आज एक महिला की लाश लोगों ने तैरते हुए देखी और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला की लाश को पानी से बाहर निकलवाया और पहचाना के प्रयास शुरू किए। जानकारी के अनुसार तालाब एक महिला की लाश तैर रही है जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। सूचना मिलने पर शाहपुरा एडि. एसपी चंचल मिश्रा, सीओ रमेश तिवारी और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक महिला की लाश पानी में रहने से सड़-गल गई।महिला के हाथ पर रमजान लिखा हुआ है।फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई।पुलिस ने महिला की लाश को रायला पुलिस ने हॉस्पिटल मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवाया और पहचान के प्रयास प्रारंभ किए जा रहे हैं Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मांडलगढ़ में फैक्ट्री का कब्जा लेने आए तब धोखाधड़ी का खुलासा,सरपंच ऑयल फैक्ट्री बेचकर फरार,पार्टनरों और श्रमिकों ने किया फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन जिला स्तरीय जल महोत्सव उम्मेद सागर बांध पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, जिला कलक्टर ने आमजन से ज़िला स्तर पर आयोजित होने वाले जल महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर उत्साह के साथ मनाने की अपील की