24 न्यूज अपडेट उदयपुर। शान्ती बाई सोहन लाल लौहार उम्र 45 वर्ष निवासी बेमला पुलिस थाना कुराबड ने मामला दर्ज करवाया था कि पुत्र कपिल लौहार उम्र 25 की लव मेरीज करीब डेढ़ साल पहले भावना आमेटा उम्र 25 साल निवासी बाहमणों का कलवाना सायरा से हुई थी जो प्रेगनेन्ट होने से 08 नवंबर एमबी के जनाना हॉस्पीटल उदयपुर में भर्ती कराया था दौराने ईलाज भावना की मृत्यु हो गई जिसकी लाश मुर्दाघर में रखवाई गई थी। जिसका पोस्टमार्टम कराने हेतु वह व पुत्र कपिल गए। भावना के भाई गिरीश व ललीत व अन्य परिजन आये हुए थे। पुत्र कपिल से ललित आमेटा बात रहा था कि बहन को 9 महीने भी पूरे नही रख। पुत्र के पीछे से गिरीश आमेटा ने गरदन व पीठ पर चाकु से अंधाधुन्ध हमला कर भाग गये। रिपोर्ट पर जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुरयोगेश गोयल ने मामले की गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही व गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम कैलाशचन्द्र के मार्गदर्शन में थानाधिकारी आदर्श कुमार द्वारा थाना हाजा से स्पेशल टीम का गठन किया जाकर घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं तकनिकी संसाधनों के आधार पर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों की तलाश की शुरु की। टीम ने शहर उदयपुर व आसपास के क्षेत्रो आरोपीयो के भागने के रुट पर लगातार पीछा किया व आसूचना तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी गिरीश आमेटा व ललित आमेटा को सिटी रेलवे स्टेशन उदयपुर से डिटेन कर पुछताछ की तो गयी तो बताया कि बहन भावना ने घर वाले के इच्छा के विरुद्ध पूर्व में विवाहित पति को छोडकर अन्य समाज के व्यक्ति कपित लौहार निवासी बेमला के साथ भागकर प्रेमविवाह कर लिया था जिससे भावना का पीहर पक्ष नाराज था तथा भावना से रिश्ता खत्म कर चुके थे। परतुं दोनों भाईयो को 8 नवंबर को सूचना मिली कि उनकी बहन भावना की मृत्यु हो चूकी है जिसकी लाश महाराणा भुपाल चिकित्सालय उदयपुर के मुर्दाघर में रखी हुई है तो 9 नवंबर को बहन के अंतिम दर्शन करने पीहर पक्ष मुर्दाघर पहुंचे व दोनो पक्षो के रजामंदी से मृ त भावना के देह के पोस्टमार्टम की कार्यवाही चल रही थी किसी ने बताया कि भावना का पति कपिल लौहार भावना की लाश को दाह संस्कार हेतु नहीं ले जाने की बात कर रहा है। जिस पर आरोपी गिरीश आमेटा व ललित आमेटा तथा अन्य पीहर पक्ष के परिजन कपिल से बात करने लगे। तभी गिरीश आमेटा ने आवेश मे आकर ललित की मदद से कपिल लौहार पर चाकू से गर्दन व पीठ पर जान से मारने की नीयत से ताबडतोड वार कर मौके से भाग गया व ललित भी स्कूटी से निकालकर आश्वीनी बाजार से गिरीश को अपने साथ लिया व बडी, धूर, लोर्सिंग के जंगलों मे छुपते रहे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा निरन्तर पीछा किया जा रहा था कि आरोपी उदयपुर से गुजरात जाने की तैयारी में थे । पुलिस टीम द्वारा डिजिटली सर्विलेन्स की सहायता से दबिश देकर सिटी रेल्वे स्टेशन उदयपुर से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया हैं। प्रकरण में आरोपीगणों से अनुसंधान व पुछताछ जारी हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading