24 न्यूज अपडेट, जयपुर। सीकर में शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक दीपक अग्रवाल को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि दीपक अग्रवाल विभागीय कर्मचारियों से तनख्वाह बनाने के नाम पर पैसों की मांग करता था। जब कोई कर्मचारी मासिक बंधी देने से इंकार करता, तो राजनीतिक रसूल के बल पर उसे ट्रांसफर की धमकी दी जाती थी।
जानकारी के अनुसार, दीपक अग्रवाल अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जब कर्मचारी फील्ड ड्यूटी के लिए ऑफिस जाते थे, तो उन्हें अनुपस्थित रहने का कारण बताने का नोटिस जारी करता और उनकी तनख्वाह रोक देता था। इस दबाव और धमकियों से परेशान होकर विभाग का एक कर्मचारी जयपुर स्थित एसीबी को शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सीकर शहर के कल्याण कॉलेज के सामने सुख सागर अपार्टमेंट की पार्किंग में दीपक अग्रवाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से एसीबी पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.