राहुल गांधी के जन्मदिवस पर उदयपुर शहर व देहात कांग्रेस ने सेवा कार्यों के साथ दी शुभकामनाएं
24 News Update उदयपुर, 19 जून। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन आज उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा सेवा और संकल्प के रूप में मनाया गया। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में महाकालेश्वर मंदिर स्थित गौशाला में जाकर गायों को चारा खिलाया और राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी गरीब, वंचित, दलित, मजदूर, युवा और महिलाओं के हक की आवाज हैं और भारत में न्याय व संवैधानिक मूल्यों के लिए उनका संघर्ष प्रेरणास्पद है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, महासचिव दिनेश दवे, शंकर चंदेल, बबलू टांक, हर्षवर्धन सिंह, माया सुराणा, अमित सुहालका, राजेश नागौरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देहात कांग्रेस ने भी किया सेवा संकल्प
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष कचरू लाल चौधरी के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान चौधरी ने कहा कि आज के समय में यदि कोई नेता भारत में सामाजिक समरसता और आमजन के हकों की लड़ाई को प्रतिबद्धता से लड़ रहा है तो वह राहुल गांधी हैं।
इस अवसर पर रेशमा मीणा, प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित, मदन सिंह बाबरवाल, गोपाल सरपटा, संदीप चौधरी, सुंदरलाल मीणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने राहुल गांधी को सच्चा जननायक बताते हुए उनके संघर्षमय सार्वजनिक जीवन की सराहना की। प्रवक्ता, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी — डॉ. संजीव राजपुरोहित ने यह जानकारी दी।

