24 न्यूज अपडेट शाहपुरा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काछोला मे 30 जून से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान हेतु वैक्सीनटर्स को प्रशिक्षण दिया !
काछोला चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल यादव ने बताया कि 30 जून से 2 जून तक चलने वाले राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान हेतु कार्मिकों एवम वैक्सीनटर्स और एनजीओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया ! अभियान के प्रथम दिन बूथ स्तर पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद की खुराक पिलाई जाएगी और दूसरे और तीसरे दिन वैक्सीनटर्स डोर टू डोर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे !
सेक्टर सुपरवाइजर भेरू लाल गुर्जर ने कहा कि काछोला सेक्टर को बूथों मे विभाजित कर एक एक सब बूथ बनाया गया है और ट्रांजिट बूथ भी बनाया गया है जो बसों में यात्रा करने वाले 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायेंगे ! साथ ही मोबाइल टीम का भी गठन किया गया है !
प्रशिक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चांदमल रेगर, कोल्ड चेन हैंडलर सुमित्रा तिवाड़ी,एएनएम सुषमा शरण, कंचन टेलर,ममता मीणा,आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका एनजीओ मौजूद रहे !
राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान 30 को , वैक्सीनटर्स को दिया प्रशिक्षण – काछोला

Advertisements
