Site icon 24 News Update

राणा प्रताप मंडल कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 113वें एपिसोड को सुना गया। राणा प्रताप मंडल की ओर से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित सुथारवाड़ा चौराहे पर मन की बात सुनी गई जिसमें बड़ी संख्यॉ में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन ने शिरकत की। मन की बात की शुरूआत नरेन्द्र मोदी ने चन्द्रयान – 3 की लैंडिंग को एक साल पूरा होने पर देशवासियों को बधाई देने से की। पूरे देश में 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि ‘‘ हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा ’’ इस बार यह अभियान अपनी पूरी उंचाईयों पर रहा। देश कोने कोने से इस अभियान से जुड़़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई है। हमनें घरों पर तिरंगा घरो, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय में तिरंगा लहराते देखा है। आमजन ने अपनी दुकानों , आफिस, अपने डेस्कटॉप, मोबाईल, गाड़ियों में तिरंगा लगाया। इस अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया और यह तो एक भारत श्रेष्ठ भारत है।
प्रवक्ता केके कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भटट्, महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह शक्तावत, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, डॉ. अलका मुंदड़ा, नाना लाल वया, संयोजक महेश भावसार, किरण तातेड, भावना माली, मनोज चौधरी, हेमा भावसार, मान सिंह हाड़ा, सुरेश रावत, प्रेम सुथार, लोकेश जोशी, नरेश औदिच्य, महेन्द्र दोषी, पुनमचंद मोर, नवनीत चितौडा, शिवशंकर नागदा, मोहम्मद अयुब छीपा, उदय सिंह हाडा, भरत वैष्णव, देवेन्द्र बेरवा, रोशन नाथ, तीरथ पाल राठौड, भगवती लाल औदिच्य सहित कार्यकर्ता ने मन की बात को सुना।

Exit mobile version