Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। डीग कामा में आयोजित 68 वीं राज्य स्तरीय कुश्ती में अंडर 19 में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री राम उच्च माध्यमिक विद्यालय आयड़ के छात्र आर्यन सिंह जादौन ने 60 किलो भार में उदयपुर जिले का नाम रौशन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।विधालय के निर्देशक संजय चौधरी व व्यवस्था मनोहर चौधरी ने आर्यन सिंह को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला प्रभारी दलेल सिंह झाला व पन्ना लाल उपस्थित थे।

