Site icon 24 News Update

राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर 12 से 15 तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Advertisements

‘रविराज’ से होगा आगाज़ , कल सुबह 8 बजे से होगी रन फॉर विकसित राजस्थान (रविराज)

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा। वर्तमान राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 12 से 15 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।12 दिसंबर को सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय पर रन फॉर विकसित राजस्थान (रविराज) व 11 बजे युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव का आयोजन होगा। रविराज त्रिमूर्ति चौराहे से शुरु होकर प्रताप सिंह बारहठ महाविद्यालय पहुंचेगी। इसके बाद युवा एवं रोजगार उत्सव का आयोजन पंचायत समिति सभागार में प्रातः 11 बजे किया जाएगा, जहां नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा | कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विभिन्न जिलों के नवचयनित कार्मिकों से संवाद कर सकते हैं।
इसके बाद दोपहर 3 बजे नगर परिषद शाहपुरा में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ ज़िला प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार द्वारा किया जाएगा। इस दौरान जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा साथ ही जिले में हुए विकास कार्यों के संबंध में प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल्स भी लगाई जाएगी।

Exit mobile version