उदयपुर। भीलवाड़ा के महेश वाटिका सभागार में 29 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली 12वीं राजस्थान राज्य सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली उदयपुर टीम की आज घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा करते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि उदयपुर जूनियर पावरलिफ्टिंग टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू करेंगे, जबकि सीनियर टीम का नेतृत्व हिमांशु खोखावत करेंगे ढ्ढ वही सीनियर महिला टीम का नेतृत्व प्राची सोनी एवं जूनियर महिला टीम का नेतृत्व माही चौहान करेगी। उदयपुर पावरलिफ्टिंग टीम की जूनियर टीम में गौरव साहू (कप्तान), ध्रुव मेनारिया, विनय सोनी, अदरित , जयेश कामोया , देवेंद्र नागदा, विशाल प्रजापत, चंद्रशेखर सेन, कुशाग्र गुर्जर, जूनियर महिला टीम में माही चौहान (कप्तान) ,मानसी रावत, अनुष्का भारद्वाज, मानसी शर्मा, प्राची सोनी, गजल भटनागर, मीमांसा जोशी, नव्या कौशिक, सोनिया पालीवाल, नीलम डांगी सीनियर पुरुष टीम में हिमांशु खोखावत (कप्तान), विनय सोनी, गौरव साहू, जयेश कामोया, विनोद कुमार, संदीप सोनी, भूपेंद्र मेघवाल, धु्रवप्रकाश नागदा , राहुल सिंह भाटी। सीनियर महिला टीम में प्राची सोनी (कप्तान), माही चौहान , मानसी शर्मा, नीलम सेन, पायल नलवाया , नव्या कौशिक, सोनिया पालीवाल, नीलम डांगी, गजल भटनागर में सब जूनियर पुरुष टीम में ओवैस खान ,कौशिक चौधरी, हर्षित सालवी, पीयूष भोई , हरिओम निषाद मल्ला , धीरज गुर्जर, अक्षत सोलंकी ,चित्रांश गंचाल , चिराग हसीजा, सब जूनियर महिला टीम में मानवी सेन, हंसिका कामोया , कीर्ति चौहान। मास्टर पुरुष वर्ग में सोहन नलवाया , ओम सिंह चौहान, दिनेश व्यास, अब्दुल हाफीज, हरीश चावला, विजय कुमार हासीजा, आनंद भारद्वाज, मास्टर महिला वर्ग में पायल नलवाया ,प्राची खूबचंदानी को टीम में शामिल किया गया है। टीम मैनेजर भूपेंद्र व्यास , टीम कोच (महिला वर्ग) चंद्रेश सोनी , टीम कोच (पुरुष वर्ग ) कमलेश शर्मा होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी रावत ने चुनाव लड़ने से किया इनकार विश्व शांति एवम खुशहाली के लिए 31 मार्च को दोड़ेंगे 5000 शहरवासी