उदयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (आरयूएचएस) ने अपने यहां मेडिकल ऑफिसर (डेंटिस्ट) के लिए भर्ती निकाली है। एग्जाम के बाद सीधे मैरिट के जरिए होने वाली इस भर्ती के लिए 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। इसकी आखिरी तारीख 26 अप्रैल होगी। आरयूएचएस की ओर से जारी भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होगा, जिसका राजस्थान डेंटल कौंसिल में रजिस्ट्रेशन होगा। इस भर्ती में 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अभ्यर्थी के लिए पीजी होना अनिवार्य है। इससे पहले आरयूएचएस ने कोविड के समय साल 2022 में 1765 मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती की थी। परिणाम पिछले साल जनवरी 2023 में जारी किया था।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.