24 न्यूज अपडेट उदयपुर। लोकसभा आम में मतदान के आंकड़े जारी किए जा चुके हैं लेकिन चुनाव-2024 की वोटिंग अब भी जारी है। सामान्य मतदाता को यह जानकार अचरज होगा कि वोटिंग आखिर कैसे जारी है। यही नहीं वोटिंग 4 जून को काउंटिंग के दिन 8 बजे तक जारी रहेगी। आपको बता दें कि वोटिंग अब भी इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट के लिए जारी है। यह सुविधा केवल सेना व सुरक्षाबलों आदि के लिए है। इसमें वोटर्स को विशेष कोड वाले मतपत्र ऑनलाइन भेजे जाते हैं जिनको वह डाउनलोड करके वोट डाल कर उसको लिफाफे में बंद करके स्पीड पोस्ट से भेजना होता है। यह स्पीड पोस्ट रिटर्निंग अधिकारी के पास आती है। अब तक कुल 140907 में से 132381 मतदाताओं ने इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट डाउनलोड कर लिए हैं व कुल 60353 इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को स्पीड पोस्ट से भेज दिए हैं। लोकसभा आम चुनाव – 2024 के अंतर्गत राज्य में 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 140907 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट जारी किए गए इलेक्ट्रॉनिक सेवा मतदाताओं को ये पोस्टल बैलेट भारत निर्वाचन आयोग के इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (इटीपीबीएमएस) के द्वारा भेजे गए हैं। सर्विस वोटर द्वारा अपना मत अंकित कर यह डाक मतपत्र स्पीड पोस्ट से रिटर्निंग अधिकारी को भेजे जाते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 12770, सीकर से 7609 एवं अलवर से 6660 इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। वहीं सबसे कम बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 64 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। ईटीबीपी संबंधित आरओ को 4 जून को प्रातः 8 बजे से पहले प्राप्त हो जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक साधनों से प्रेषित किया जाता है। यह मतदाता को अपने वरीय स्थान जो उनके मूलरूप से आवंटित मतदान निर्वाचन क्षेत्र से बाहर स्थित होता है, से इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त पोस्टल बैलट फॉर्म पर अपना वोट देने में समर्थ बनाता है। यह सिस्टम निर्वाचकों द्वारा मतदान करने का एक आसान विकल्प उपलब्ध करवाता है क्योंकि इस सिस्टम का उपयोग करके पोस्टल बैलेट प्रेषित करने में समय की बाधा को दूर कर लिया किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बायोलॉजिकल पार्क में भालू को भा रही फ्रूट आइस्क्रीम, वन्यजीवों की डाइट हुई कूल-कूल “माँ के प्रति प्रेम का प्रदर्शन“