24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। राजसमंद से बडी खबर आ रही हैं। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया है। रावत ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर कहा कि किसी दूसरे को टिकट दिया जाए। बताया गया है कि इससे पहले जयपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने जयपुर डायलॉग्स वाले सुनील शर्मा को टिकट दे दिया था। दो दिन बाद सुनील शर्मा के नाम पर कांग्रेस के बडे नेताओं की टिप्पणी आने के बाद टिकट वापस ले लिया गया व उसके बाद प्रताप सिंह को टिकट दिया गया जिन्होंने आज नामांकन भरा है। उन्होंने भी निराश होकर बयान दिया है कि मेरे पास पैसा नहीं है। राजसमंद से कांग्रेस की ओर से सुदर्शन सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया गया है। लेकिन सुदर्शन सिंह रावत ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। राजसमंद से उनके सामने महिमा कुमारी मेवाड़ प्रत्याशी हैं। सुदर्शन सिंह रावत ने कहा- मैं राजसमंद से चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैंने एक महीने पहले ही मना कर दिया था। मैंने हाईकमान से भी आग्रह कर दिया था। मैं साफ कहने में विश्वास करता हूं। मैं व्यक्तिगत कारणों से चुनाव नहीं लड़ूंगा।
राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी रावत ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

Advertisements
