24 न्यूज अपडेट. जयपुर। राजस्थान की धरती चाहे वीरों की और पधारो म्हारे देस की कहलाती हो मगर यह सब कहने में ही अच्छा लगता है। लोगों में अनुशासन या अपने प्रदेश की प्रति अपणायत की भावना लगता है खत्म हो गई है। जनता का करोड़ा रूपया खर्च करके जो राइजिंग राजस्थान समिट सरकार ने करवाया उसी के तहत लगाए गए गमलों में से 40 परसेंट चोरी हो गए। जिसको जब मौका मिला उठाकर ले गया। इससे एक बात तो साफ है कि अब भी कई लोग इस कहावत पर भरोस करते हैं कि -आंख बची और माल यारों का। लोग भी जानते हैं कि उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान जयपुर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पूरे शहर में सीजनल फुलवारी और खूबसूरत गमले लगाए गए थे। समिट खत्म होने के बाद अब नगर निगम हेरिटेज द्वारा लगाए गमलों को हटाने के आदेश जारी हुए हैं प्रमुख चौराहों, बाजारों और डिवाइडर से नगर निगम द्वारा लगाए लगाए गए गमलों को हटाकर सरकारी स्कूलों में वितरित किये जायेंगे। जल महल की पाल, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, चारदीवारी के प्रमुख बाजारों के साथ ही शहर की प्रमुख सड़कों के डिवाइडर पर 10 बाजार से ज्यादा सजावटी गमले रखवाए गए थे लेकिन शुक्रवार तक नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र से 40 प्रतिशत से ज्यादा गमले चोरी हो गए है। अब जब चोरी की सूचना मिली तो निगम ने तय किया इनका एक रिजस्टर मेंटेन करेंगे व नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र के 300 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में गमलों को वितरित किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुख्यमंत्री ने 70 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 700 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का किया सीधा हस्तान्तरण राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड करेगा 1003 पदों पर भर्ती आर.सी.डी.एफ, डेयरी संघ, अपेक्स बैंक, सहकारी बैंकों एवं राजफैड़ के लिये होगी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 11 जनवरी