नई दिल्ली/कोलकाता ये रेखा पात्रा हैं, जिन्हें भाजपा ने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार इस सीट से भाजपा के सायंतन बसु उम्मीदवार थे। 2019 लोकसभा चुनाव में बशीरहाट सीट से TMC की नुसरत जहां जीती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 26 मार्च को बशीरहाट की भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से बात की। मोदी ने रेखा को शक्ति स्वरूपा बताया। रेखा ने ही संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं के यौन शोषण का मुद्दा उठाया था। काफी विवाद के बाद मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। संदेशखाली के सूत्र बताते हैं कि विक्टिम रेखा पात्रा ने उत्तम सरदार के थप्पड़ मारने वाली बात गांव में बताई तो लोग भड़क गए। उसी दिन तय किया कि अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। आंदोलन की रणनीति बनी और संदेशखाली में शाहजहां शेख का विरोध शुरू हो गया।
ये वही वक्त था, जब राशन घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शाहजहां शेख के घर रेड डाली थी। ED शेख शाहजहां की तलाश कर रही थी और इधर उसके जुल्म से परेशान गांववालों का गुस्सा बढ़ रहा था। शाहजहां शेख के जुल्म बर्दाश्त कर रही महिलाएं सामने आने लगीं। बताया कि कैसे शेख और उसके लोगों ने उनकी जमीन कब्जा ली, ऑफिस में बुलाकर रेप किया।
टिकट के लिए शुभेंदु अधिकारी ने भेजा था रेखा पात्रा का नाम
जानकारी के मुताबिक टिकट के लिए गैंगरेप विक्टिम रेखा पात्रा का नाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आगे किया था। हालांकि, एक और विक्टिम का नाम भी चल रहा था। इन्हीं महिलाओं ने शाहजहां शेख के लोगों पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया था। संदेशखाली का मामला सामने के बाद शुभेंदु अधिकारी लगातार वहां जा रहे थे। उन्होंने विक्टिम महिलाओं से मुलाकात भी की थी।
मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया; रेखा पात्रा ने TMC नेताओं के शोषण का मुद्दा उठाया था

Advertisements
