उदयपुर। लोहे के गेट व पानी की मोटर को चुराने के मामले में पुलिस ने 2 शातिरों को पकड़ा जिनमें से एक महिला भी शामिल है। 27 अप्रेल को प्रार्थी हीरालाल पुत्र नन्दारामजी जाट उम्र 42 वर्ष निवासी पावरा शाना जितवाना जिला विडवाना कुचामन हाल चौकीदार बनाराम चौधरी की बाड़ी सीसारमा लिंक रोड थाना अम्बानाता ने रिपोर्ट दी कि उनके सेठ बनाराम चौधरी की बाड़ी सीसारमा लिंक रोड पर है। पास ही कालबेलिया कॉलोनी के रहने वाले लडक़े आए दिन चोरी छुपे घुसकर फल चुराते है, तथा वहीं पर बैठकर नशा करते हुए मांस पकाते हैं। सीजारी व चौकीदार हीरालाल को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी तथा चौधरी को भी गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी। हीरालाल चौधरी ने मौके पर आए लडक़ों का मोबाईल में वीडियो भी बनाया है। सम्पत्ति सम्बधी अपराध को देखते हुए योगेश गोयल, जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर ने मामले में त्वरित कार्यवाही के आदेश प्रदान किए। उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व कैलाश बोरीवाल वृताधिकारी, वृत पश्चिम के निर्देशन पर डी. हनवन्त सिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी अम्बामाता द्वारा टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों से व मुखबिरान के माध्यम से चोरी की वारदात करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान चोरी की वारदात कर गेट व पानी की मोटर चुराने वाले पति पत्नी क्रमश: कालू पिता नारू उर्फ नारायण उम्र 20 सान जाति कालबेलिया व गीता पत्नि नारू उर्फ नारायण उम्र 35 साल जाति कालबेलिया निवासियान कालबेलिया कोलोनी मुल्लातलाई जिला उदयपुर को डिटेन कर पुछताछ की गई। दोराने पुछताछ अभियुक्तों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया जिससे गिरफ्तार किया गया। आरोपी कालू कालबेलिया शातिर प्रवृति का हो इसके विरुद्ध पूर्व में चोरी का एक दर्ज है एवं आरोपीया गीता कालबेलिया के विरुद्ध चोरी कुल 3 प्रकरण दर्ज है। अभियुक्तों से पुछताछ जारी हो अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी -कालू पिता नारू उर्फ नारायण उम्र 20 सास जति कालबेलिया व गीता पत्नी नारू उर्फ नारायण हैं। पुलिस टीम में प्रभारी डॉ. हनवन्त सिंह, चेतन कानि, राजेन्द्र संवर का योगदान अतुलनीय रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation *अनुपस्थित मिले पीएचसी इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस* तरुण दाधीच को मायड़ भाषा राजस्थानी लेखन सम्मान