Site icon 24 News Update

मुस्लिम महासभा का इफ्तारी कार्यक्रम

Advertisements


उदयपुर। 21 रमजानुल मुबारक हजरत अली शेरे खुदा की यौमे शहादत के मौके पर मुस्लिम महासभा उदयपुर टीम की ओर से हर साल की तरह इस साल भी गंजे शहीदा अम्बावघड़ पर रोजा इफ्तारी प्रोग्राम रखा गया। इसमें मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय प्रमुख फरहीन शेख सहित शहर के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर नन्हे बुरहान शाह 8 वर्ष,गुफरान 7 वर्ष ने अपना पहला रोजा मुकम्मल किया। सभी ने मुल्क में अमन,चेन की दुआ की। कार्यक्रम में उदयपुर टीम के अब्दुल अज़ीज़,राशिद खान कानोड़,अय्यूब तंवर,मुख्तियार शाह, अकरम शाह, महबूब छिपा,इमरान शाह,अल्ताफ हुसैन,आदि कई लोगों ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version