Site icon 24 News Update

मुस्कान क्लब ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट मे “ओपन वरिष्ठ नागरिक देशभक्ति गीत” प्रतियोगिता शनिवार 10 अगस्त को

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड द्वारा शनिवार 10 अगस्त को सायं 4.30 से “वरिष्ठ नागरिक ओपन देशभक्ति गीत प्रतियोगिता” का आयोजन होगा जिसमे शहर के प्रमुख वरिष्ठ नागरिक संघटनों से प्रतिभागियों की सूची प्राप्त हुई है ।
मुस्कान क्लब के महासचिव डॉक्टर नरेश शर्मा ने बताया कि सूची अग्रेषित करने वालों मे प्रमुख मुस्कान क्लब, महाराणा प्रताप सीनियर सिटीजन संस्थान , वरिष्ठ नागरिक समिति, वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान, सजन वरिष्ठ नागरिक संस्थान , जैन सोशीयल ग्रुप मुख्य उदयपुर, एस ,बी,आई, पेंशनर्स एसोसिएशन ,सजग सीनियर सिटीजन सेवा संस्थान शामिल है ।
मीडिया प्रभारी विमल शर्मा ने बताया कि प्रतिभागी को बिना साज के देशभक्ति गीत गाने के लिये तीन मिनिट का समय दिया जावेगा तथा एकल परुष व महिला वर्ग मे तीन तीन विजेता होंगे।
उपाध्यक्ष के के त्रिपाठी ने बताया कि 15 अगस्त को ओरिएंटल पैलेस पर कार्यक्रम मे गट्टानी फाउंडेशन की संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी।

Exit mobile version