Site icon 24 News Update

मुख्य सचिव पंत ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

Advertisements

तिरंगा कैनवास पर हस्ताक्षर कर दी शुभकामनाएं

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, 10 अगस्त। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने शनिवार को उदयपुर यात्रा के दौरान ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का शुभारंभ किया और इसके तहत विशेष रूप से तैयार किए गए तिरंगा कैनवास पर अपने हस्ताक्षर कर अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, सांस्कृतिक संध्या, तिरंगा कैनवास सहित विविध आयोजन प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला परिषद सभागार के बाहर मुख्य सचिव श्री पंत ने तिरंगा कैनवास पर शुभकामना संदेश अंकित कर हस्ताक्षर करते हुए अभियान का आगाज किया। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट सहित अन्य अधिकारियों ने भी हस्ताक्षर करते हुए हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी का संदेश दिया। इस दौरान नोडल अधिकारी श्रीमती कीर्ति राठौड़ ने जिले में इस अभियान के तहत घर-घर झंडे फहराने के लिए की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

Exit mobile version