Site icon 24 News Update

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना31 अक्टूबर तक पंजीयन करने पर 1 नवंबर से मिलने लगेगा योजना का लाभ

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ प्रदेश के शहरों से लेकर गांव तक हर जरूरतमंद को मिल रहा है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिल रहा है। योजना में पंजीकृत परिवार प्रदेश के समस्त  अधिकृत निजी एवं राजकीय चिकित्सालयों में निशुल्क इलाज का लाभ प्राप्त कर सकतें है।

सीएमएचओ डॉ. ताराचंद गुप्ता ने बताया है की जिले में कुल 4.78 लाख जनाधार परिवार है, जिनमें से केवल 3 लाख 69 हजार परिवार ही योजना में पंजीकृत है एवं शेष समस्त वंचित परिवारों से अपील की है कि 31 अक्टूबर 2024 तक परिवार का पंजीकरण करवाये जिससे 1 नवंबर 2024 से योजना का लाभ प्राप्त कर सकें एवं बीमारी या दुर्घटना होने की स्थिति में परिवार पर होने वाले आर्थिक नुकसान से बचा जा सकें।
साथ ही डॉ गुप्ता ने बताया की 1 नवम्बर 2024 के पश्चात रजिस्ट्रेशन करवाने पर नियमानुसार 3 महीने बाद यानी की 1 फरवरी 2025 से योजना का लाभ मिल सकेगा।

योजना के जिला समन्वयक डॉ मुनेश कुमार बैरवा ने बताया की जिले में योजना के अंतर्गत कुल 34 अस्पताल अधिकृत है, जिसमें 27 राजकीय चिकित्सालय एवं 6 निजी चिकित्सालय शामिल है । योजना में जिले में अब तक 02 लाख से अधिक मरीजों को लगभग 58 करोड़ रुपए की लागत का निशुल्क इलाज प्राप्त हो चुका है।

योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाने हेतु जन आधार कार्ड/आधार कार्ड/जन आधार पंजीयन रसीद के द्वारा अपने नजदीकी ई-मित्र के माध्यम से एवं स्वयं की एसएसओ आईडी से अपना पंजीकरण करा सकते है।

Exit mobile version