24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। 4 साल की मासूम को आज आवारा कुत्तों ने नोच डाला। मस्तान बाबा की दरगाह के पास बच्ची खेल रही थी। परिजन ढूंढ़ते हुए पहुंचे तो सन्न रह गए। कुत्ता उनकी बेटी की गर्दन को जबड़े में दबाए बैठा था। बच्ची मर चुकी थी। पिता ने कुत्ते को भगाया व बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र स्थित मस्तान बाबा दरगाह का सुबह 8 बजे का है। जानकारी के अनुसार नदीम मध्यप्रदेश के सागर से उदयपुर में मस्तान बाबा दरगाह पर आए हुए हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे वे पास के हैंडपंप पर नहाने चले गए। कुछ देर पहले ही चार साल की बेटी रेशमा को नहलाया था। इसके बाद बच्ची खेलने लग गईं कब कुत्ते उठा कर ले गए पता ही नहीं चला। इस घटना से बच्ची की मां सहित पूरे परिवार में मातम छा गया। अंबामाता थाना पुलिस मौके पर गई व बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवाया। पिता नदीम ने बताया कि मेरी कुत्तों ने बच्ची की गर्दन को बुरी तरह नोचा दिया। उसके हाथ और पेट पर गहरे घाव हो गए जिनसे खूब बह रहा था। नदीम के 3 बच्चे हैं जिनमें से रेशमा दूसरे नंबर की हैं। 5 साल का लड़का अयान और 2 माह का बेटा दानिश है। यह पूरा परिवार हर साल रमजान में उदयपुर आ जाता है और घर-घर से खाना मांगकर खाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फिर रिकॉर्ड, सोना 71 हजार 550 पार हुआ भाजपा की टिफिन बैठक में दिखी अपणायत