Site icon 24 News Update

मावली दौरे पर कलेक्टर नमित मेहता, अंत्योदय पखवाड़े के शिविर का लिया अवलोकन, किया पौधारोपण

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिला कलेक्टर नमित मेहता शनिवार को मावली उपखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संविद पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसीदासजी की सराय में आयोजित शिविर का अवलोकन किया।
कलेक्टर मेहता ने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शिविर की गतिविधियों, सेवाओं और अब तक की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सरकारी योजनाओं के लाभ और समाधान के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत किया पौधारोपण
कलेक्टर मेहता ने हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय परिसर एवं स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया, तहसीलदार भंवरलाल, बीडीओ शैलेन्द्र खींची, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version