Site icon 24 News Update

मालदास स्ट्रीट और फतहपुरा इलाके में यूडी टेक्स को लेकर 2 प्रतिष्ठान सीज

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। नगर निगम द्वारा लगातार यूडी टैक्स को लेकर कार्रवाई जारी है। आज राजस्व शाखा द्वारा दो प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। बताया गया कि 2 प्रतिष्ठानों को सीज किया। मालदास स्ट्रीट नीम का चौक में जिनेश तलेसरा की संपत्ति का नगरीय विकास कर कुल 10,04,964 बकाया था उनको सीज कर लिया गया।फतहपुरा पुला रोड पर रमेश चन्द्र ताराचन्द्र पटेल की संपत्ति का 22,64,394 रुपए बकाया था। यहां पर भी ताला लगा दिया गया, बिजनेस ठप हो गया। राजस्व अधिकारी के साथ सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने कहा है कि नगरीय विकास कर सरकार द्वारा हर हाल में वसूल किया जाएगा। 1 वर्ष बाद राज्य सरकार द्वारा इसमें छूट प्रदान की गई है जिसका लाभ उठाना चाहिए। जिसे भी अपनी संपत्ति को सीज होने से बचाना है वह जल्द निगम में अपना बकाया यूडी टैक्स जमा कराएं।

Exit mobile version