24 न्यूज अपडेट शाहपुरा. 26 जून, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान , जयपुर के निर्देशानुसार माननीय मुख्यमंत्री महोदय का सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अभिवृद्धित राशि का हस्तान्तरण 27 जून , गुरुवार को दोपहर 12 बजे राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । ज़िला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के आदेशानुसार शाहपुरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अति० मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, शाहपुरा को प्रभारी अधिकारी तथा जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शाहपुरा को सह प्रभारी नियुका किया गया है।शाहपुरा में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया जाएगा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी राम अवतार जाट ने बताया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कुल 1 लाख 23 हजार 540 लाभार्थी हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 1 लाख 18 हजार 296 और शहरी क्षेत्र के 52244 लाभार्थी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि सोमवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम शाहपुरा में ज़िला स्तर से 200 तथा प्रत्येक ब्लॉक से 50 लाभार्थी वी सी के माध्यम से जुड़ेंगे |
माननीय मुख्यमंत्री 27 जून को करेंगे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अभिवृद्धित राशि का हस्तान्तरण

Advertisements
