चित्तौड़गढ़, 30 नवम्बर। जिले के सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने पांच वर्ष पूर्व मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर आरोपियों की फरारी के मामले में 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि दिनांक 30 जून 2019 को सदर निम्बाहेडा पुलिस के द्वारा की गई नाकाबदी के दौरान एक फोरच्युनर कार को चैंकिग हेतु रूकवाया गया, जहां आरोपियों द्वारा गाड़ी को नही रोकने पर पुलिस ने पीछा किया तो कार सवार बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग की व वाहन छोडकर फरार हो गये। वाहन में 325 किलोग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा जब्त कर अनुसंधान के दौरान पुर्व मे आरोपी कैलाश चन्द्र, शान्ति लाल, कालुराम व अन्य को गिरफतार किया गया। पुलिस जांच मे सामने आया कि जब्त शुदा डोडाचुरा वासु उर्फ राम लाल निवासी डांगीयावास जिला जोधपुर द्वारा मंगवाया गया था। वांछित आरोपी वासु की काफी तलाशी के बाद भी गिरफ्तारी नही हो पाने पर उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु एएसपी सरितासिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सदर निम्बाहैडा संजय शर्मा पुलिस निरीक्षक व पुलिस जाप्ता एएसआई कैलाश चंद्र, कानि. जीवनलाल व श्यामलाल द्वारा शनिवार को वांछित अपराधी जोधपुर जिले के सुधारो का बास डागीयावास थाना डागीयावास निवासी वासु उर्फ राम लाल पुत्र गोरा राम जाट को गिरफतार किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांवलियाजी सेठ के दरबार में धनवर्षा, अब तक 11.34 करोड़ की गिनती,, सोने-चांदी का तौल बाकी, इतना धन आया कि बदलना पड़ा था दानपात्र अल्ट्राटेक सीमेंट की कीलन जलाया 52 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा व गांजा