24 न्यूज अपडेट.जयपुर। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में हुई तकनकी परेशानी आज दुनियाभर में भूचाल ला रही है। एयरलाइन, टीवी टेलीकास्ट और बैंकिंग सेक्टर में गड़बड़ी शुरू हो गई है। कई सेवाएं ठप हो गई है। दुनिया में कई जगह फ्लाइट्स के संचालक को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर अचानक माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी समस्या आ गई। इससे एयरलाइन कंपनियों के काउंटर पर कंप्यूटर ठप हो गए। इनसे फ्लाइट्स का संचालन ही पूरी तरह से रोकना पड़ा। राजधानी जयपुर क एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित अलग-अलग राज्यों को जाने वाली 6 से अधिक विमान सेवाएं रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि इससे 1500 से ज्यादा यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ रहा है। माइक्रोसाफ्ट का सर्वर ठप होने के बाद एयरलाइन कंपनी की ओर से पैसेंजर के बोर्डिंग पास और चेक इन जैसी प्रक्रिया ठप हो गईं। मैन्युअल बोर्डिंग पास और चेक इन प्रक्रिया शुरू की गई है लेकिन उससे भी बात नहीं बन पाई व उसके बाद रोक दिया गया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.