Site icon 24 News Update

महिला ने चोरी के डर से निगल ली सोने की चेन, पेट में हो गए घाव हुए, डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन किए बाहर निकाली

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. ब्यूरो। जयपुर की 75 साल की बुजुर्ग महिला सोने की चेन को ने चोरी होने के डर से निगल लिया। इस चेन को जयपुर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन किए निकालने में सफलता हासिल की। चिकित्सको ंने एंडोस्कोपिक प्रोसीजर के माध्यम से चेन को बाहर निकाल लिया। महिला के पेट में कई जगह घाव हो गए व इसके प्रभाव से अल्सर हो गया था। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विनायक कल्ला के अनुसार 75 वर्षीय महिला को भूलने की बीमारी डिमेंशिया हो गई। इसमें यह भ्रम हो गया किघर चोर आ गया है और उसके गहने लेकर जा रहा है। मतिभ्रम में वृद्धा ने अपनी सोने की चेन को ही चोरों से बचाने के भ्रम में निगल लिया। चेन निगलने के बाद महिला के पेट में तेज पेट दर्द हुआ व स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो गईं। जब असहनीय दर्द हुआ तो हॉस्पिटल में चेकअप के लिए आए। यहां पर जांच में पता चला कि महिला के पेट में कोई धातु जैसा है। चेन के निगलने से महिला की भोजन नली और पेट मेंघाव हो गए जो अल्सर बन गए थे।
सर्जरी से निकालना जटिल
डॉक्टर ने बताया कि उम्र ज्यादा होने से पेट में अल्सर होने के कारण उसका ऑपरेशन करना मुश्किल था। इसलिए एंडोस्कोपी से ही चेन निकालने का निर्णय लिया। रॉथ बास्केट तकनीक से पेट से चेन निकालने की प्रक्रिया की गई। एंडोस्कोपी से भी चेन को निकालना आसान नहीं था क्योंकि इस प्रक्रिया में भी अंदरूनी घाव बनने की आशंका थी। अब महिला की तबीयत ठीक है

Exit mobile version