24 न्यूज अपडेट उदयपुर। मानव तस्करी विरोधी युनिट उदयपुर की ओर से बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल की ओर से बालश्रम की रोकथाम के विशेष अभियान के तहत दलपत सिंह पुलिस निरीक्षक प्रभारी मानव तस्करी विरोधी युनिट मय टीम ने बालश्रम के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए महालक्ष्मी डेयरी एण्ड जनरल स्टोर, वीआईपी कॉलोनी, सेक्टर 9 थाना सवीना जिला उदयपुर पर कार्य कर रहे बालश्रमिक को मुक्त करा बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। शेल्टर होम में दाखिल करवाया गया एवं सम्बन्धित नियोक्ता नाहर सिंह के विरुद्ध थाना सवीना पर प्रकरण दर्ज कराया गया।टीम प्रभारी व सदस्यः- श्री दलपत सिंह प.नि. प्रभारी मानव तस्करी विरोधी युनिट, जिला उदयपुर। श्री गोविन्द लाल स.उ.नि. मानव तस्करी विरोधी युनिट, जिला उदयपुर। श्री सुभाष कानि. 1821 मानव तस्करी विरोधी युनिट, जिला उदयपुर। श्री अर्जुन सिंह कानि. 954 मानव तस्करी विरोधी युनिट, उदयपुर। श्री मोहन लाल ड्रा. कानि. 21 मानव तस्करी विरोधी युनिट, जिला उदयपुर। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बीएन विश्वविद्यालय में पौधारोपण एवं पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह उदयपुर के छात्रों का 2023 -24 ओलंपियाड पुरस्कारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन