Site icon 24 News Update

मकर सक्रांति पर्व पर सुभाष चौक पर निराश्रितों को करवाया निःशुल्क भोजन

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर मंगलवार को नगर की सब्जी मंडी स्थित श्री सुभाष चौक पर श्री सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान की ओर से समाजसेवियों के सहयोग से निराश्रितों, मजदुरों, निःशक्तजनों एवं बच्चों को निःशुल्क सामूहिक भोजन करवाया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस भोजन सेवा कार्यक्रम में प्रातः 10 से सायं 4.30 बजे तक हजारों लोगों ने भोजन प्रसादी का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान ने पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचन्द कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व नगर महामंत्री विरेश चपलोत, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन गुप्ता, महामंत्री देवकरण समदानी, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, गजेंद्र नवलखा, पूर्व पार्षद मयंक अग्रवाल, जगदीश माली, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, संजय शर्मा सहित श्री सांवरिया गौ शाला के बंशीलाल रायवाल, मानवाधिकार संस्था से शिल्पा जैन, रेखारानी तिवारी, हेल्पिंग हैंड संस्था से भोपाल सिंह बोड़ाना, लक्ष्मी कोठारी, लीला देवी सोनी, वर्षा चपलोत, उषा देवी सिसोदिया, हेमलता लड्ढा, श्री सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान के संरक्षक सुभाष सास्कृतिक संस्था संरक्षक संजय शारदा, विशाल सोनी, दिलीप मोदी, विमल कोठारी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, अध्यक्ष लक्की आहूजा, कार्यकता मनीष अग्रवाल, हरीश माली, लोकेश बोडाणा, कैलाश सोनावा, कालू बाथरा, सागर तेली, यश टेलर, राजू बाथरा, भंवर माली, कमलेश योगी, समाजसेवी राजू लड्ढा, राजू खण्डेलवाल, नवीन खण्डेलवाल, सोनू तोतला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने सेवा दी।

Exit mobile version