24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। मंत्री मदन दिलावर पर आज मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वे शौचलय का निरीक्षण करने गए थे ओर अचानक मधुमक्खियों का हमला हो गया, दौड़ते हुए टॉयलेट से बाहर निकले। इसके बाद उनका रक्तचाप बढ़ गया। आपको बता दें कि मंत्री दिलावर चित्तौडगढ़ जिले में शुक्रवार को रावतभाटा कस्बे के भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति का निरीक्षण करने पहुंचे थे। घटना दोपहर 1 बजे हुई है। इसके बाद पूरा विभाग सकते में आ गया और तुरंत मौके पर डॉक्टर को बुला कर शिक्षा मंत्री का चेकअप करवाया। उनका स्वास्थ्य अब ठीक हैं, मधुमक्खियों के काटने से बीपी बढ़ गया था। शिक्षा मंत्री पंचायत समिति के पीछे बने शौचालय का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान वहां पर एक कोने में बने हुए छत्ते से मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। दिलावर शौचालय से बाहर दौड़ते हुए बाहर आए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुलदेवी बाण माता के दर्शन करने चित्तौड़गढ़ पहुंचे मनीष सिसोदिया, बोले-मेवाड़ से मिली जन-जन को प्रेरणा जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाईअधिकारी जन समस्याओं को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करें – जिला कलक्टर