24 न्यूज अपडेट. राजकोट। मानसून लगता है इस बार भ्रष्टाचार की भी पोल खोलने आया है। वैसे हर साल मानसून घटिया सड़कों व सरकारी निर्माणों की पोल जरूर खोलता है। अबकी बार खबर ये है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के बाद शनिवार को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट की कैनोपी गिर गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तीन दिन में एयरपोर्ट पर इस तरह की ये तीसरी घटना है। साफ है कि निर्माण घटिया है और लाखों रूपए डकारे गए हैं। 28 जून को दिल्ली में कैनोपी हादसे में कैब ड्राइवर की मौत हो गई थी, उससे पहले जबलपुर एयरपोर्ट पर 27 जून को एक अधिकारी की कार पर केनोपी गिर गई। यहां पर बताया जा रहा है कि कैनोपी की डिजाइन भी ऐसी की गई है कि उसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। नवनिर्मित एयरपोर्ट की कैनोपी गिरने मानसून की पहली बारिश ही नहीं झेल सकी। इस एयरपोर्ट का पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। इसे हीरासर एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है। उद्घाटन पीएम ने पिछले साल 27 जुलाई को किया था। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट 1,405 करोड़ की लागत से 23,000 वर्गमीटर में बना है जिस पर हर घंटे 1,280 यात्रियों के संचालन की क्षमता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading