24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर :- राजस्थान नर्सेज यूनियन उदयपुर संभाग अध्यक्ष खुशराज सिंह चौहान ने जिलाध्यक्ष हितेश लबाना की अनुशंसा पर RNT मेडिकल कॉलेज एवं सलघ्न चिकित्सालय में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर भोम सिंह मीणा को मनोनीत किया
सचिव गुलाम नबी ने बताया कि भोम सिंह लंबे समय से यूनियन से जुड़े हुए एवं नर्सेज हित में कार्यरत है भोम सिंह जी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से युवा नर्सेज साथियों में खुशी की लहर है
कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भोम सिंह जी ने प्रदेशाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीयो का आभार जताया एवं विश्वस्त किया कि हमेशा नर्सेज हित एवं मरीज हित में कार्य करूंगा एवं नर्सेज को आ रही अभी समस्याओं के निराकरण करवाने हेतु प्रयासरत रहूंगा
जिलाध्यक्ष द्वारा भोम सिंह का सम्मान मेवाड़ी पाग उपरणा ओढ़ा कर किया गया इस दौरान हंसराज मीणा,विश्वेश्वर त्रिवेदी,प्रेम अहारी,गुलाम नबी,योगेश उपाध्याय,विष्णु दर्जी, जावेद परवेज, सुरज्ञान मीणा,मोहसिन सहित कई नर्सेज उपस्थित रहे

