24 न्यूज अपडेट. जोधपुर। बनाड़ थाने में तीन दिन तक बंधीं भैंसों के मामले का निस्तारण आज हो पाया। भैंसों के असली मालिक का पता लगाने के लिए उसके पाडों को थाने लाया गया। पाडों ने जब भैंसों का दूध पिया, तब जाकर उसे उसके मालिक को सौंपा गया। आखिरकार भैंसों का मालिक वही निकला, जिससे पुलिस ने इसको जब्त किया था। आपको बता दें कि 30 नवंबर रात को थाने के एएसआई सुभाष विश्नोई टीम के साथ गश्त कर रहे थे। देर रात तीन बजे बनाड़ हाईवे की तरफ से एक व्यक्ति तीन भैंस लेकर आ रहा था। उसे रोककर पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तीनों भैंसे थाने में लाकर बांध दी। व्यक्ति को अगले दिन थाने बुलाया गया, साथ ही पुलिस ने मालिक पता करने के लिए वीडियो बनाकर वायरल भी किया। बनाड़ थानाधिकारी प्रेमदान रतनू ने बताया कि उदयमंदिर निवासी मोहम्मद शरीफ का गुजरावास क्षेत्र में बाड़ा है। शरीफ मंगलवार को लोडिंग टैक्सी में तीनों भैंसों के पाड़ों को थाने लेकर आया. भैंसों के पास जाते ही पाड़े दूध पीने लगे. इससे स्पष्ट हो गया कि भैंस का मालिक मोहम्मद शरीफ ही था, जिससे रात को भैंसें बरामद हुईं थीं. बाद में भैंसे मोहम्मद शरीफ को सौंप दी गईं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.