24 न्यूज अपडेट,उदयपुर 11मई : प्रबंधन संकाय भोपाल नोबल विश्वविद्यालय के क्लब ( संजीवनी क्लब ) द्वारा योगा सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजित सेमिनार में संजीवनी क्लब एवं ईशा फाउंडेशन के तत्वाधान में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बीबीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों को मन को शांत रखने और ध्यान केंद्रित करने जैसी विभिन्न प्रकार की योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। संकाय के डायरेक्टर डॉ रजनी अरोरा द्वारा आए हुए अतिथि का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन क्लब प्रभारी डॉ पूजा नंदवान ने किया।जिसमें बीबीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। सेमिनार के सफ़लतापूर्वक आयोजन पर बीएन संस्थान व विद्या प्रचारिणी सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ एसएस सारंगदेवोत, सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया एवं प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम में डॉ शुभी धाकड, डॉ सुतीक्षण सिंह राणावत, डॉ राहुल खन्ना, डॉ अंजलि गोयल, डॉ मनोज शर्मा, डॉ डिम्पल सिंह गौर, मीनाक्षी राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमलता कुँवर चुण्डावत, मनिता कुँवर चुण्डावत, श्रवण सिंह झाला, हरिओम सिंह चौहान, निखिल लौहार, सुदीक्षा शर्मा, वैदिक कुमावत ने किया।
भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय के संजीवनी क्लब द्वारा योगा सेमिनार का आयोजन किया गया

Advertisements
