24 न्यूज अपडेट उदयपुर। गर्मी के कहर और लू के बीच चिकित्सा विभाग में सबके अवकाश स्थगित किए जा चुके हैं। आपात इंतजाम को एक्टिवेट किया गया है और लू व हिट वेव से बचने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं हो चुकी है। 24 न्यूज अपडेट टीम की ओर से उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय का जायजा लेकर अधीक्षक डॉक्टर आर एल सुमन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। लू ओर हिट वेव से जनजीवन बेहाल हो चुका है। संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में भी हॉस्पिटल प्रबंधन ने व्यवस्था की है। इसके लिए अलग से लू तापाघात वार्ड बनाया गया है जिसमे 10 बेड लगाए गए हैं। साथ ही तत्काल राहत के लिए जीवन रक्षक ओआरएस घोल की भी व्यवस्था की गई है । डॉ आर एल सुमन ने कहा कि हमने सारे वार्डों, ओटी आदि में कूलर, एसी की व्यवस्थाएं ठीक कर दी हैं। मेडिकल इमरजेंसी में 10 और पीडिएट्रिक इमरजेंसी में भी 5 बेड सुरक्षित करवाए है। कंट्रोल रूम चौबीस घंटे चलेगा। परिसर में भी वाटर कूलर आरओ की व्यवस्था है। नए नए आरओ भी लगाए हैं। पक्षियों के लिए परिण्डे व मटकी रखवाई है। हमारा प्रयास है कि यहां पर रहते मरीज को कोई पेरशानी नहीं हो। बढ़ते तापमान के बीच लोगों को 12 से 4 बजे के बीच घरों से कम से कम निकलें व पानी की एक बोतल हमेशा साथ रखें। अभी उदयपुर में तापमान नियंत्रण में है। अभी हीट स्ट्रोक के पेशेंट नहीं आए हैं मगर संभागीय अस्पताल होने के नाते हमारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। इधर, अस्पताल में मरीजों की संख्या गर्मी के मद्देनजर बढ रही है। आउटडोर में भी पेशेंटों की भीड़ देखी जा सकती है। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार भी गर्मी से बेहाल हैं क्योंकि उन्हें कॉरिडोर में बिना पंखों के बैठ कर दिन-रात बिताने पड़ रहे हैं। कई लोग तो रात को गलियारों में भी सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। राज्य सरकार ने अस्पताल के कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है जिससे वे लोग जिन्होंने गर्मी में घूमने का प्लान बनाया था, वह चौपट हो गया है। अवकाश के लिए आने वाले कर्मचारियों को जरूरी होने पर ही अवकाश दिया जा रहा है। कई लोगों ने अपने घूमने का प्लान अस्पताल प्रशासन के अनुरोध पर या तो स्थगित किया है या फिर आगे बढ़ा दिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रदर्शन करने आए ऑटो चालकों ने कह दी बड़ी बात- सिटी बसें ओवरलोड-ठसाठस जा रहीं, उनका चालान क्यों नहीं? मिलीभगत या कोई दबाव? टाटा कंपनी का ट्रक, वोल्टाज एसी के खोखे, अंदर से निकली फॉर सेल इन हरियाणा दारू