24 न्यूज अपडेट उदयपुर। भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्त को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में 15 जून 2024 को जयपुर शहर रोटरी भवन सभागार में भारत-भूटान समरसता सांस्कृतिक रामन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विवेक स्वामी सांस्कृतिक सचिव ने बताया कि 15 जून को सम्मेलन के समापन पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच का एक सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल भारत-भूटान समरसता सोशल मिशन यात्रा शुभारम्भ 19 जून को थिम्फू (भूटान) पहुँचकर विश्व बन्धुत्व एकामहे के लिए समरसता का संदेश देगें। रोटरी सभागार में 15 जून को आयोजित सम्मेलन विष्णु पटेल, समाज सेवक, जिला उदयपुर राजस्थान का भारत-भूटान समरसता अवार्ड से अभिनन्दन किया जायेगा प्रतिभा के सम्मान में सर्किट हाऊस जयपुर में लन्च दिया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच पिछले 15 वर्षों से भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरु के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय बनाया जावे 7300 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत कार्य कर रहा है। मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डो ने बताया कि कार्य योजना को 22 राष्ट्रों भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, कोएशिया, फिनलैण्ड, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकडोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल डेनिश, श्रीलंका, मालदीव ने अपना नैतिक समर्थन प्रदान किया गया हैं। भारत-भूटान समरसता अवार्ड प्रतिभा विष्णु पटेल का चयन कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानकों का निर्माण : बीआईएस और सीसीएएस के छात्रों के लिए मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन मेनका गांधी की दखल के बाद एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने कराया श्वानों को आजाद