उदयपुर। ओसवाल बड़े साजन सभा, एवं महावीर युवा मंच एवं जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड़ रीजन के सहयोग से भामाशाह जयन्ति के आयेाजन की सभी तैयािरयां पूर्ण कर ली गई है। समाज के महामंत्री आलोक पगारिया ने बताया कि पूर्व संध्या पर हाथीपोल पर भामाशाह की प्रतिमा पर सायं 7.30 बजे दुग्धाभिषेक व दीप प्रज्वलन किया जायेगा। जयन्ति के दिन 29 जून को प्रात: 8.30 बजे महावीर युवा मंच द्वारा पुष्पांजली का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जहंा पर बैन्ड की मधुर धुन स्वर लहरियां बिखेेरेगा। समाज जन सफेद पौशाक व केसरिया साफों में पुष्पांजली के पश्चात शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। वहां पर शीतल पेय पदार्थ व अल्पाहार की व्यवस्था रखी है। कार्यक्रम संयोजक अनिल नाहर ने बताया कि शोभा यात्रा प्रात: 9.30 बजे हाथीपोल से प्रस्थान करेगी, जहंा पर एस्कोर्ट जीप, दो पहिया वाहन रैली, दो सजे हुए ऊंट नगाड़ों के साथ सजी धजी वेषभुषा में 10 छत्रधारी, व 10 व्यक्ति लवाजमों के साथ, डी.जे. बैन्ड व ढोल नगाड़ों के साथ खुली सजी हुई जीप में भामाशाह की आदमकद प्रतिमा रहेगी जहां समाज जन मार्ग में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत करेंगे कतारबद्ध पुरूष श्वेत वस्त्र व महिला लाल चुन्दड़़ में देश भक्ति के गीत गाकर शोभा यात्रा में सम्मिलित होगी।
अनुशासित रूप में पाइप बैन्ड के जवान भामाशाह की जीप के आगे रहेंगे। शोभायात्रा में उदयपुर के जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा उनके सिग्नेचर प्रोजेक्ट की 7 झांकियां शोभायात्रा में सम्मिलित होगी। मार्ग में स्थान स्थान पर समाज जन पेयपदार्थ से शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। समाज अध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया की प्रात: 10.30 बजे शोभायात्रा पंचायती नोहरे में पहुंचकर भामाशाह जयन्ति समारोह मे ंपरिवर्तित हो जायेगी। जहां पर राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक के मुख्य आतिथ्य में समारोह आयोजित किया जायेगा। भामाशाह व्यक्तित्व व कृतित्व पर आयेाजित समारोह की अध्यक्षता शहर विधायक ताराचन्द जैन व विशिष्ठ अतिथि के रूप मे ंराजसमन्द विधायक दिप्ती किरण माहेश्वरी उप महापौर पारस सिंघवी व युडीए आयुक्त राहुल जैन उपस्थित रहेगे। सम्मानीय अतिथि के रूप में महावीर युवा मंच के मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर, ओसवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, महावीर जैन परिषद के संयोजक राजकुमार फत्तावत, व सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भामाशाह के वंशज कावडिय़ा परिवार का भी सम्मान किया जायेगा। समाज के ललित हिंगड़, ललित लोढ़ा, मुकेश हिंगड़, अनिल कटारिया, अशोक लोढ़ा, संजय खाब्या, सुभाष कोठारी, हर्षमित्र सरूपरिया आदि समाजजन जयन्ति को भव्य रूप देने में लगे हुए हैं।
भामाशाह जयंती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, पूर्व संध्या पर होगा दुग्धाभिषेक व दीप प्रज्वलन

Advertisements
