24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। मेघवाल समाज अम्बामाता की ओर से भादवी बीज रामदेव जयंती पर गुरुवार को अंबामाता माता स्थित पिपलेश्वर महादेव मन्दिर के पास रामदेव जी पगलीया स्थानक से शोभायात्रा कलश यात्रा निकाली गई।मेघवाल समाज अम्बामाता के अध्यक्ष जाजी मेघवाल ने बताया कि भादवी बीज रामदेव जयंती पर अंबामाता माता स्थित पिपलेश्वर महादेव मन्दिर के पास रामदेव जी पगलीया स्थानक से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े बग्गी शामिल थे। वही बैंड बाजे पर बाबा रामदेव जी के भजनों पर सभी महिला पुरुष थिरकते हुए नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में पुरुष पारंपरिक वेश सफेद कुर्ता पायजामा में तथा महिलाएं केसरिया साडी में शामिल हुई। अंबामाता माता स्थित पिपलेश्वर महादेव मन्दिर के पास रामदेव जी पगलीया स्थानक से प्रारंभ होकर अंबामाता चौक, चाँदपोल पुलिया, अंबापोल होते हुए गणगौर घाट पहुंची,जहाँ कलश में जल भरकर पुनः रवाना हुई। यहाँ पर महिलाओ ने गरबा रास भी किया।युवक युवतीयो की टोलियाँ रामदेव जी जयकारों व भजनों पर झूम उठे। शोभायात्रा पुनः गणगौर घाट से प्रारंभ होकर अम्बापोल, सुभाष चौराहा, टीचर्स कॉलोनी होते हुए पिपलेश्वर महादेव मन्दिर पहुंची जहाँ महाआरती की गई। महाप्रसादी में सभी समाज जन शामिल हुए।इसके बाद भजन संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसमे भजन मंडली ने रामदेव जी भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आयड़ के गुनहगार जवाब दो : पट्टियों के नीचे सीमेंट और शीट मिलना कोर्ट के आदेश की खुली अवहेलना! जनता के पैसों की बर्बादी व विनाशलीला के लिए भाजपा-कांग्रेस जिम्मेदार, पार्टी लाइन से उपर उठकर संवेदनशील कार्यकर्ता मांगें नेताओं से ठोस जवाब, आज सवाल नहीं पूछे तो कल इतिहास माफ नहीं करेगा…..पढ़िये सुशील जैन का शोधपरक विचारोत्तेजक लेख कोर्ट ने दिए मैग्नस हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर के आदेश, तीन बार बुलाने पर भी सुखेर पुलिस ने कोर्ट में पेश नहीं की तथ्यात्मक रिपोर्ट, कोर्ट परिसर में परिवादी वकील को धमकाने का आरोप, भूपालपुरा थाने में दिया परिवाद