24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं नव मनोनीत प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल का मेवाड़ की इस पुण्य धरा पर प्रदेश प्रभारी मनोनीत पश्चात प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी उदयपुर ने डबोक स्थित एयरपोर्ट पर शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के सानिध्य में उनका भव्य स्वागत किया।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि डबोक एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल का स्वागत करने वालों में शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली,शहर जिला महामंत्री डॉ किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल,राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,सांसद मन्नालाल रावत शहर जिला प्रभारी बंसीलाल खटीक, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर स्वच्छ भारत अभियान भाजपा के प्रदेश संयोजक के के गुप्ता, उप महापौर पारस सिंघवी, विधायक प्रत्याशी,कृष्ण गोपाल पालीवाल,प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवार डेयरी चेयरमैन डालचंद पटेल, पूर्व विधायक वंदना मीणा, पूर्व महापौर रजनी डांगी, उपाध्यक्ष तखत सिंह शक्तावत, अतुल चंडालिया, वात्सल्य सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल , महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड,निकाय प्रकोष्ठ के संभागीय संयोजक नानालाल वया, जिला मंत्री करण सिंह शक्तावत अमृतलाल मेनारिया सुहासिनी शर्मा, महेश भावसार,खुशबू मालवीय,मुकेश जोशी अरुण सांवरिया सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष रात्रि विश्राम भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष मनमोहन राज सिंघवी के उमरडा स्थित एसेंशिया रिजॉट्र्स पर करेंगे। प्रात: दोनो ही नेता सलूंबर हेतु प्रस्थान करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश की सह प्रभारी विजया रहाटकर बुधवार प्रात 11 बजे मुंबई से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगी जहां से सीधी सलूंबर के लिए प्रस्थान करेगी।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उदयपुर, पहुंचे, मनमोहन राज सिंघवी के उमरडा स्थित एसेंशिया रिसॉर्ट्स पर करेंगे रात्रि विश्राम

Advertisements
