Site icon 24 News Update

भाजपा के सदस्यता एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष ने ली शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तरीय बैठक

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वृहद सदस्यता अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत सेवा पखवाड़ा को लेकर निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष जाट ने सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को देश भर में शानदार सफलता मिल रही है। 2 सितंबर से शुरू हुए इस सदस्यता अभियान में केवल 18 दिन में ही नए सदस्यों की संख्या चार करोड़ के पार हो गई है, जिसमें से 2 करोड़ नए सदस्य अकेले यूपी में बनाए गए हैं। बीजेपी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के जारी पार्टी से 10 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। जाट ने इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारण के अनुरूप कार्य करने का आव्हान किया।

पूर्वी मण्डल महामंत्री एवं सरपंच राजेश धाकड़ ने बताया कि निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के निर्देशन में भाजपा के वृहद सदस्यता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष जाट ने पूर्वी मण्डल के शक्ति केंद्र केली व बांगरेडा के बूथ नम्बर 109, 110, 113, 114, 22 बूथ पर सदस्यता अभियान एवं सेवा पखवाड़ा को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में अभियान से संयोजक शिरीष त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, शक्ति केंद्र संयोजक कमलेश श्रीमाली, जीएसएस अध्यक्ष नारायण लाल प्रजापत, जीएसएस उपाध्यक्ष राजेश धाकड, बूथ अध्यक्ष तुलसीराम लोहार, कैलाश धाकड, दिनेश शर्मा, पुष्पकांत उपाध्याय, ताराचंद कच्छावा, पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम टेलर, सुनील धाकड, यशवंत धाकड, मनोज अग्रवाल, महेश टेलर,  कमल चौधरी, राजू मीणा, प्रकाश गायरी, पंकज सेन, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश मोदी, कन्हैयालाल कच्छावा, केसरीमल सोनी, मुकेश अग्रवाल, घनश्याम सोनी, गोपाल गायरी, मांगीलाल मीणा, केसरीमल कच्छावा, बंशीलाल खटीक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version