24 न्यूज अपडेट. दिल्ली ब्यूरो। विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इस्तीफे की आला कमान को पेशकश की थी व उसके बाद लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने पद त्याग की इच्छा जताई थी लेकिन आला कमान ने हरी झंडी नहीं दी। इस बार ऐसा लग रहा है कि राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष पद पर किसी और को मौका दिया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी. जोशी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश एक बार फिर से कर दी है और वे पिछले 3 दिनों से जोशी दिल्ली में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मिल चुके है। परिणाम आने के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि जोशी इस्तीफा देंगे। लोकसभा चुनाव से पहले जोशी ने आलाकमान को कहा था, वे स्वयं चित्तौड़गढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश भर में चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। हालांकि आलाकमान को उनका विकल्प नहीं मिल रहा था। ऐसे में पद पर ही काम करने को कहा गया। अब लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद उनका जाना तय माना जा रहा था। अब पद छोड़ने की पेशकश एक बार फिर मजबूती से कर दी है। बताया जा रहा है कि पांच सीटों पर उप चुनाव से पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर हो जाएगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.