24 न्यूज अपडेट. जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्यालय में एक सहायक कार्यालय अधीक्षक, नरसी मीणा (59), ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अग्निशमन पाइप पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वे अपनी बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से परेशान थे। उनके पास से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने साथियों पर परेशान करने और अधिकारियों पर छुट्टी न देने का आरोप लगाया। नरसी की बेटी की शादी अप्रैल में थी, और वे रिटायरमेंट से केवल एक साल दूर थे। घटना के बाद पुलिस और कर्मचारी संगठनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। संगठनों ने काम के अत्यधिक दबाव और प्रशासन की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। नरसी मीणा अलवर जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में जयपुर में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बताया गया कि नरसी काफी समय से किसी रिकॉर्ड की फाइल को तलाश रहे थे। इसके बाद कर्मचारी बेसमेंट में पहुंचे तो वहां पर चीफ ओएस कार्मिक विभाग के रिकॉर्ड रूम में अग्निशमन के पाइप पर नरसी लटके मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देवनानी की एंजियोग्राफी, रिपोर्ट नॉर्मल, 40 से 45 प्रतिशत ब्लॉकेज सात दिन पहले रखी नेपाली नौकरानी सावित्री ने खिलाए गुल, भाड़े के बदमाश बुला कर 57 लाख लूट ले गई