Advertisements
सलूम्बर जिले की झल्लारा पुलिस ने आज अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाते गौवंश को आजाद करवाया। थाना अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है। बताया गया है कि तस्करों के कब्जे से 20 गौवंश को आजाद करवाया गया है। मामले में तीन तस्कर जगदीश, मदन और नाथूलाल बंजारा को गिरफ्तार किया गया हैं पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे गौवंश को गुजरात स्थित बूचड़खाने में ले जा रहे थे।, गोवंश को आजाद करवाकर ईडाणा माता गौशाला भेजा गया हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

