24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. 10 दिसम्बर: भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के शरीरिक शिक्षा संकाय मे फिट इंडिया मूवमेंट का सात दिवशीय योग एवं ध्यान कार्यक्रम की शुरुआत दिनाक 9/12/24 से प्रातःकालीन सत्र मे 108 महामृत्युंजय मंत्र हवन से हुई। आज द्वितीय दिवस मे आसान, प्राणायाम का अभ्यास योग आचार्य पुष्कर पांडे द्वारा कराया गया। जिसमे 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ निरंजन नारायण सिंह राठौड़ ने भी योग अभ्यास किया, इस अवसर पर शरीरिक शिक्षा संकाय के चेयरमैन करण सिंह चुंडावत भी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी शरीरिक शिक्षा संकाय के डीन डॉ भूपेंद्र सिंह चौहान ने दी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.