24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर: बी.एन.कृषि महाविद्यालय में दिनांक 25 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2024 तक छात्रों द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह के रुप में मनाया गया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. दिलिप सिंह ने बताया कि इस सप्ताह में छात्र-छात्राओं द्वारा फाईन आर्ट्स प्रतियोगिताओं में आन द स्पॉट,पेन्टिंग, कोलाज, पोस्टर, कार्टूनिंग, रंगोली तथा स्टेज गतिविधियों में एकल गायन, समुह गायन, एकल नृत्य, समुह नृत्य तथा साहित्यिक गतिविधियों में वाद-विवाद, आशुभाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जबकि थियेटर इवेंट में एकाभिनय, मुकाभिनय तथा लघु नाटिकाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्याप्रचारिणी सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल प्रो. शिवसिंह सांरगदेवोत, विद्याप्रचारिणी सभा के मंत्री डॉ. महैन्द्र सिंह आगरिया, बी.एन. संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रुपाखेड़ी़, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एन. एन. सिंह खौड ने प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। डॉ. फतहलाल शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे छात्रों को महाविद्यालय के वार्षिक महोत्सव में पुरुस्कृत किया जायेगा। डॉ पी.एस.राव व सुश्री प्रेक्षा नागर ने सभी गतिविधियों का विधिवत तरीके से संचालन किया गया।
बी. एन. कृषि महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन

Advertisements
