24 न्यूज अपडेट. उदयपुर 25 नवंबर 2024: भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय के दो दिवसीय *ऊर्जा मेनेजमेंट फेस्ट* के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजित फेस्ट के दूसरे दिन 20 क्यूशचन ब्लइंड कॉल, एड मेकिंग और बिजनेस क्विज जेसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया साथ ही प्रतियोगिता में विजयी हुए छात्रों को ट्रॉफी देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। निर्णायक मंडल में कीर्तिराज सिंह सोलंकी और ताहीर लुकावाला उपस्थित रहे। फेस्ट के सफ़लतापूर्वक आयोजन पर बीएन संस्थान व विद्या प्रचारिणी सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ एस. एस.सारंगदेवोत, सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ और विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ निरंजन नारायण सिंह ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की। इस उत्सव का उद्देश्य छात्रों की प्रतिस्पर्धी भावना को सामने लाना और उनके व्यावसायिक कौशल, कौशल और ज्ञान का परीक्षण करना है। यह मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस, एनालिटिक्स क्षेत्र के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का एक समामेलन है, ताकि नियंत्रित और नकली वातावरण में प्रतिभागियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने लाया जा सके। इसकी अवधारणा, योजना और क्रियान्वयन पूरी तरह से छात्रों द्वारा किया जाता है और यह जिम्मेदारी, जवाबदेही, उत्सव और मौज-मस्ती के बीच एक आदर्श संतुलन है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधन संकाय के डायरेक्टर डॉ रजनी अरोड़ा ने की साथ ही कार्यक्रम की सराहना करते हुए बधाई प्रेषित की। आयोजन सचिव डॉ शुभी धाकड और डॉ सुतीक्षण सिंह राणावत द्वारा पधारे हुए अतिथियो का स्वागत किया गया। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ डिम्पल सिंह गौर के मार्गदर्शन में किया गया डॉ मनोज कुमार शर्मा, डॉ अंजलि गोयल और डॉ पूजा नंदवाना साथ मे उपस्थित रहे।
बीएन प्रबंध संकाय के द्वारा दो दिवसीय ऊर्जा मेनेजमेंट फेस्ट के दूसरे दिन विभिन्न प्रबंधकीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

Advertisements
