कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा़ -आजादी की 77वीं वर्षगांठ एवं 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण बिनोता में हर्षोल्लास से मनाया गया ।समारोह के अध्यक्ष प्रधानाचार्य अशोक कुमार छाजेड़ रहे मुख्य अतिथि द्वय ग्राम पंचायत सरपंच ईश्वर लाल मीणा एवं पुखराज चपलोत भाजपा नेता रहे। विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत के उपसरपंच हार्दिक भीमावत पूर्व पंचायत समिति सदस्य अशोका देवी कुमावत, पुलिस चौकी प्रभारी नवल राम चौधरी ग्राम विकास अधिकारी पूजा कुंवर गौड़ पटवारी मनोज चौधरी पत्रकार अनिल शर्मा कमलेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व उपसरपंच रंगलाल रावत सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल तिवारी कैलाशचंद्र दुबे गनी मोहम्मद बुलबुल रहे। सरस्वती अर्चना के साथ ही राष्ट्रगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण संस्था प्रधान अशोक कुमार छाजेड़ ने किया। डॉ हीरालाल लुहार उप प्रधानाचार्य ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा विद्यार्थियों के नाम संदेश का वाचन किया। व्याख्याता देवेंद्र सिंह शक्तावत राधेश्याम शर्मा कन्हैयालाल मीणा ब्रिजेश पाटीदार लवीशा गर्ग रोबिन कुमार अंजलि महावर भंवरलाल मेघवाल,प्रहलाद वैष्णव ने आगंतुकों का मेवाड़ी परम्परा से स्वागत किया। समस्त विद्यार्थियों द्वारा पीटी परेड सांस्कृतिक एवं साहित्यक कार्यक्रम की मनोरंजन प्रस्तुतियां दी गई। स्वागत उद्बोधन प्रधानाचार्य अशोक कुमार छाजेड़ ने प्रस्तुत किया तथा विद्यालय की समग्र जानकारी दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच ईश्वर लाल मीणा ने ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्य को बताते हुए खेल स्टेडियम की जानकारी देते हुए अक्टूबर में ग्राम पंचायत स्तरीय खेल आयोजन की बात कही। परेड के लिए शारीरिक शिक्षक लोकेश कुमार जोशी तथा पीटी के लिए राकेश भारद्वाज को मंच पर सम्मानित किया गया। उपखंड स्तर पर सम्मानित होने वाले गोपाल कुमावत एवं विक्रम सिंह चौधरी का विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की ओर से ऊपरना पहना कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार ने किया तथा आभार व्याख्याता देवेंद्र सिंह शक्तावत ने जताया। समारोह में पुलिस चौकी के दिनेश कुमार, नाहर सिंह पन्नालाल व्यास प्रेमचंद पाटीदार भेरुलाल रावत गणपत पाटीदार,शंकर सोनी,छगनलाल रेगर,माया भारद्वाज हरिओम आचार्य,धनराज गायरी गोपाल नाहर,नरेंद्र कुमार प्रजापत धनराज कुमावत दिलीप कुम्हार चतर सिंह राजपूत दीपक अन्यवाडा मनोज कुमावत प्रेम शंकर अन्यवाडा परसराम कुमावत प्रकाशचंद्र मुणेत अभय कुमार बाफना यशवंत सेन हरि पाराशर, दिनेश कुमार शर्मा जगदीश सुथार,राकेश कुशल बाफना शुभम भीमावत ,अनीस मंसुरी निर्मल धाकड़ तथा महात्मा गांधी विद्यालय से मुकेश सुथार संस्कृत विद्यालय से विद्या जटिया बाल ज्योति से बद्री लाल शर्मा जेएमबी से प्रहलाद भारद्वाज किड्स हेवन से मनोहर लाल गर्ग न्यू सरस्वती से दशरथ सिंह नेहरू बाल विद्या मंदिर से देवेंद्र कुमार मेनारिया शबनम मंजु शर्मा जसवंत वैष्णव, राजेंद्र वैष्णव मनीषा भारद्वाज सहित कार्मिक ग्रामीण जन मौजूद रहे।निम्बाहेडा़ फोटो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलकियां। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आज का भारत ईंट का जवाब पत्थर से देने में सक्षम- विधायक कृपलानी, हर्षोल्लास एवं धूम धाम से मनाया उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन 7 दिवसीय सेवा सप्ताह के अन्तर्गरत जैन सोशल ग्रुप (मेन) नीम्बाहेड़ा ने श्री साँवरिया गोशाला